फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीफंगल टेबलेट जांच में फेल, वितरण बंद कराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फंगल इंफेक्शन के इलाज को शासन से भेजी गई एंटीफंगल टेबलेट जांच में फेल हो गई है। शासन ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर इस दवा का वितरण बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसे मुख्यालय पर भेजने के आदेश दिए हैं। आदेश आने के बाद निर्धारित बैच की दवा की जांच हो रही है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की मेसर्स हिलर्स लैब ने उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ को फ्लूकोनाजोल टेबलेट आईपी-150 का स्टॉक उपलब्ध कराया है। छह सितंबर को जारी उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई सर्विसेज के गुणवत्ता नियंत्रक ने जिला अस्पताल, सीएमओ एवं महिला अस्पताल में पत्र भेजा है। इसमें फ्लूकोनाजोल बैच नंबर एफएलयू-506 की दवा के वितरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में लिखा है कि यह दवा अधोमानक पाई गई है। शासन ने दवाओं का स्टॉक मंगाने के लिए कहा है।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि जिला, महिला एवं संयुक्त अस्पताल में दवाएं सीधे कारपोरेशन से आती हैं। चूंकि शनिवार शाम को पत्र आया है। इसलिए हम सोमवार को जानकारी लेंगे कि कहीं इस बैच की दवा तो नहीं आई। अगर निर्धारित बैच की दवा आई होगी तो उसको वापस कराया जाएगा। सभी जगह स्टॉक चेक कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें