फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में लगी सबमर्सिबल का पाइप तोड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के टीबी बार्ड में खाली पडे़ ऑक्सीजन के सिलिंडर को चेक करते स्टाफ। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने विधायक निधि से एक सबमर्सिबल लगवाई थी। यहां पर एक टंकी को रखवा दिया था। जिससे इमरजेंसी में आने-जाने वाले मरीजों और उनके अभिभावकों को पानी मिल सके, लेकिन शुक्रवार को कुठ लोगों ने सबमर्सिबल का पाइप तोड़ दिया है। जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी के सामने विधायक निधि से लगवाई गई सबमर्सिबल अब शोपीस बनी खड़ी है। विधायक ने अपनी निधि से सबमर्सिबल लगवाई और एक टंकी भी रखवाई थी। जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को गर्मी में पानी मुहैया कराया जा सके। सबमर्सिबल को लगे हुए अभी छह माह का भी समय नहीं गुजरा है। किसी असामाजिक तत्व ने सबमर्सिबल का मुख्य पाइप तोड़ दिया। पाइप को टूटे हुए दो दिन हो गए, लेकिन किसी ने इसे सही कराने की जहमत नहीं उठाई है। जिससे इमरजेंसी में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। स्थानीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लोगों ने सबमर्सिबल का पाइप सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें