फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य विभाग की टीम खराब रास्ते के कारण बिना दवा दिए लौटी

Fri, 13 Sep 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। वायरल बुखार से पीड़ित दो व्यक्तियों की मौत के बाद गांव नगला मानसिंह के लोग दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। चिकित्सा अधीक्षक ने सफाई दी है कि बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीम गांव के लिए निकली थी, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण वह लौट आई। तहसील के गांव कुशियारी के गांव नगला मानसिंह में बुखार से डिप्टी सिंह एवं रामवीर सिंह की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने 30 से अधिक लोगों के बुखार एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। मंगलवार की देर शाम से हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बृहस्पतिवार को भी बारिश होने के चलते गांव में चिकित्सा टीम नहीं पहुंच सकी। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार गांव तक जाने वाला रास्ता काफी जर्जर हो चुका है और पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल उपाध्याय ने बताया आशा द्वारा सर्वे कराया गया है, कोई भी बीमार नहीं मिला है। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम भेजी गई थी, रास्ता खराब होने के कारण टीम नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें