फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वायरल से आंखों में बढ़ रही परेशानी

Fri, 13 Sep 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश होने से कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से आंखों में संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में पिछले कई दिनों से आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़े है। बीते आठ दिनों में 600 से ज्यादा मरीज आंखों की जांच करा चुके हैं। इससे कई गुना ज्यादा मरीज प्राइवेट क्लीनिकों पर जांच के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल बुखार के मरीज भी बढ़े हैं। जिले में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश से वायरल बुखार के साथ आंखों में संक्रमण की समस्या भी बढ़ी है। नेत्र सर्जन डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि बारिश में जगह-जगह जलभराव से बैक्टीरिया पनपते हैं। जो आंखों को प्रभावित करते हैं। लोग सफाई का इस सीजन में विशेष ध्यान रखें। इधर, वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को लगातार बारिश होती रही। लोग आसपास के चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर से ही दवा लेने पहुंचे। गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इमरजेंसी विभाग और वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सामान्य मरीज ज्यादा नहीं आए। लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें