कल्पना निगम ने लॉकडाउन के कारण अपना जन्मदिन मनाने के बजाय 21 परिवारों के लिए राशन सामग्री नगर मजिस?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए शहर में समाजसेवी हाथ बढ़ा रहे हैं। सुहागनगर सेक्टर तीन निवासी कल्पना निगम ने अपने जन्मदिवस के पर 21 गरीब-बेसहारा लोगों के लिए खाद्य सामग्री नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को सौंपी। लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए जिले के सामाजिक संगठन और लोग मदद को आगे आ रहे हैं। सुहागनगर सेक्टर तीन निवासी कल्पना निगम पत्नी डीके निगम क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को ने अपने जन्मदिवस पर 21 परिवारों के लिए खाद्य सामग्री नगर मजिस्ट्रेट को भेंट की। इसमें दस किलोग्राम आटा, पांच किलोग्राम चावल, आलू के साथ अन्य सामग्री शामिल थी।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने क्षेत्र में पशुओं को चारा खिलाया। उसायनी निवासी अमरनाथ शर्मा भी अपनी टीम के साथ लॉकडाउन में पशुओं को खाना और इलाज मुहैया करा रहे है। हुंडावाला बाग निवासी शिवानी गुप्ता ने गरीब परिवारों के बच्चों महिलाओं को मास्क मुहैया कराने के लिए खुद घरों पर बनाने शुरू कर दिए है। दाऊदयाल कॉलेज के स्टाफ इंद्रपाल सिंह ने लेबर कालोनी में सफाई कर्मचारियों को मास्क देने के साथ उनका सम्मान किया।