फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिन में फेरी, रात में चोरी, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना द​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग - फोटो : थाना द​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने सुहाग नगर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों नानासो, मुकेश पंडित और ईश्वर कुमार को शनिवार तड़के मुरलीनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले ये आरोपी दिन में फेरी लगाने के बहाने सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने 15 जून को सुहाग नगर के एक बंद मकान में चोरी की बात कबूल की है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवर बेचकर मिले 15,200 रुपये, ताला तोड़ने के औजार (लोहे का प्लास, पेचकस, पाना) और सुरक्षा के लिए रखे गए तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने मुख्य चोरी के मामले के साथ-साथ तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है, जिसमें आरोपी ईश्वर कुमार का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें