फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के व्यापारियों की मदद का लिया फैसला

Thu, 03 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन से बर्बाद हुए चूड़ी व्यापारियों की स्थानीय दुकानदारों ने मदद करने का फैसला लिया है। व्यापारियों को अपने कारोबार को प्रतिष्ठापित करने में मदद की जाएगी। उद्यमियों से सिलेनियम की दरें कम होने के कारण चूड़ी की दरें घटाने की मांग रखी।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान चूड़ी व्यापार मंडल की बैठक में हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन से चूड़ी कारोबार पर जो असर पड़ा उस पर मंथन हुआ। महामंत्री आनंद अग्रवाल ने कहा कि जाट आंदोलन से प्रभावित हुए वहां के व्यापारियों की पूरी मदद यहां के चूड़ी दुकानदार करेंगे। हम सभी का प्रयास होगा कि लाभांश कम लेंगे। उन्होंने इस दौरान संगठन की प्रगति रिपोर्ट रखी। हरियाणा के कुछ ही व्यापारियों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने का मामला भी बैठक में रखा। अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा चूड़ी महंगी होने के कारण इसकी डिमांड घटी है। शहर के फैक्ट्री संचालकों से कहा कि केमिकल सिलेनियम की कीमतें घटी हैं इसलिए चूड़ी के रेट भी घटाए जाएं। भूतपूर्व अध्यक्ष एम नईम खां ने संस्था के कार्यों की  सराहना की। जाट आरक्षण आंदोलन से प्रभावित हुए चूड़ी कारोबारियों के सहयोग का भरोसा दिया। मुख्य रूप से बनारसीदास गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, अभय कुमार याज्ञनिक, गोविंद मित्तल, शकील पहलवान, मो. नाजिम, पप्पू भाई, रोहित जैन, संजय पचाधरी, राजीव गुप्ता, अवध बिहारी, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें