फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

Wed, 03 Jul 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शेख लतीफ स्थित मिर्जा फाटक में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कुछ लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापार मंडल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष उमर फारुख के निर्देशन में बैठक आयोजित की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों को कोई समस्या आती है तो उसका निदान कराने का काम करेगा। उन्होंने सौरभ उपाध्याय को मीडिया प्रभारी बनाया। जिला महामंत्री कौशल उपाध्याय ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों सभी व्यापारी शामिल होना सुनिश्चित करें। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारी भाइयों की समस्याओं से निजात दिलाने का काम किया जाएगा। व्यापार मंडल शीघ्र ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। बिजली संबंधी समस्या को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमित वार्ष्णेय ने कहा किसी भी संगठन से जुड़ने से पहले उसे समझें और उसके बाद सदस्यता लें। इस दौरान राजेश अग्रवाल, सुधीर वार्ष्णेय, भरत तिवारी, नमन वार्ष्णेय, साजिद कुरेशी, उमर फारुख, विजय धन्यवाद, जीशान बेग, सहिद बेग, दुष्यंत यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें