फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: आरोपियों से बरामद हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने की तैयारी, पुलिस को कोर्ट की अनुमति का इंतजार

Sun, 31 Jul 2022 11:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक हैंड ग्रेनेड मिला। आरोपी इस हैंड ग्रेनेड को लेकर पूर्व प्रधान के पति की हत्या करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
डिब्बे में रखा आरोपियों से बरामद हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में हत्यारोपी के पास से बरामद हैंड ग्रेनेड मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उसे डिफ्यूज करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस को न्यायालय की अनुमति का इंतजार है। यह गांव तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी 24 घंटे बाद तक पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


थाना जसराना के पलिया दोएम निवासी राजपाल और उसके तीन पुत्रों से पुलिस को शुक्रवार को हैंड ग्रेनेड के साथ ही तमंचा एवं कारतूस मिले थे। आरोपी गांव के ही प्रदीप यादव की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है, वहीं हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी है। 

शनिवार को पुलिस ने अदालत में प्रार्थना पत्र भी दिया है। पुलिस के मुताबिक भागे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने कहा न्यायालय से हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही टीम बनाकर उसे डिफ्यूज किया जाएगा। वहीं हैंड ग्रेनेड कहां से आया इसकी भी पड़ताल पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें