फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधवा भाभी के साथ बनाए संबंध, अब कर दिया शादी करने से इन्कार

Sun, 26 Jul 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव में कैंसर पीड़ित पति की मौत के बाद महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के अनुसार, करीब 10-12 वर्ष पूर्व विवाहित महिला के पति की जनवरी 2019 में कैंसर से मौत हो गई थी। कोई संतान न होने पर मायके पक्ष के लोग उसे दूसरी शादी के लिए ले जाने लगे, तभी देवर ने उसकी देखभाल और शादी करने का भरोसा देकर उसे ससुराल में ही रोक लिया। शादी का झांसा देकर देवर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। बाद में पंचायत में शादी की सहमति बनने के बावजूद आरोपी अपने वादे से मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला ने थाने में साक्ष्यों सहित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें