फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्क्रेप कारोबारी के यहां जीएसटी का सर्वे, 2.5 लाख का जुर्माना

Thu, 14 Dec 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बुधवार को थाना रामगढ़ के एक स्क्रेप कारोबारी के यहां सर्वे किया। सर्वे के दौरान फर्म में जीएसटी भुगतान से जुड़ी खामी मिलीं। फर्म पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग के नेतृत्व में एक टीम बुधवार की शाम को थाना रामगढ़ के एक स्क्रेप कारोबारी की फर्म पर पहुंची। अचानक टीम को देख फर्म में कार्यरत कर्मचारियों व संचालकों में खलबली मच गई। देर शाम करीब 9 बजे तक चली सर्वे की कार्रवाई के दौरान स्क्रेप कारोबारी के यहां पर मौजूद स्टॉक एवं कर भुगतान प्रपत्रों में अंतर मिला। टीम ने स्क्रेप कारोबारी पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि मौके पर ही वसूली गई। टीम में उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल स्कॉट मिथलेश कुमार, आशीष चक, आशीष मिश्रा, पीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें