फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्तिक ग्लास बीड्स पर पकड़ी जीएसटी की चोरी

Sat, 23 Mar 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीसीडा के आस्थान स्थित एक कांच इकाई में शुक्रवार की शाम शुरू हुई जीएसटी सर्वे की कार्रवाई 10 घंटे तक चली। टीम ने यूपीसीडा स्थित स्वास्तिक ग्लास बीड्स पर 11 लाख, 99 हजार का जुर्माना लगाया है। जीएसटी अफसरों के मुताबिक स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर इकाई पर जुर्माना लगाया गया है।उपायुक्त जीएसटी मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा के निर्देशन में जीएसटी की टीम ने बीते शुक्रवार को यूपीसीडा के आस्थान जलेसर रोड स्थित स्वास्तिक ग्लास बीड्स पर छापा की कार्रवाई की थी। शाम करीब सात बजे स्वास्तिक ग्लास बीड्स पर पहुंची टीम करीब 10 घंटे तक इकाई परिसर में डटी रही। टीम को मौजूद स्टॉक एवं जीएसटी कर भुगतान प्रपत्रों में भारी अंतर मिला। पूछे जाने पर इकाई संचालक टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जीएसटी टीम ने इकाई पर करीब 11.99 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि इकाई संचालकों से मौके पर ही वसूली गई। टीम में स्थानीय जीएसटी अधिकारी मिथलेश बर्नवाल, आशीष चक, प्रेमकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें