फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चर्चा में रही कांच इकाई में जीएसटी की कार्रवाई

Wed, 31 Jan 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार की देर शाम स्टेशन रोड स्थित एक कांच इकाई में जीएसटी सर्वे की चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी की टीम देर रात तक कांच माउथ ब्लोइंग आयटम तैयार करने वाली इकाई में डटी रही। हालांकि सेंट्रल व स्थानीय जीएसटी अफसरों ने सोमवार को किसी इकाई में सर्वे कार्रवाई से इन्कार किया है। सोमवार की शाम करीब आठ बजे एक साथ कई लग्जरी वाहन स्टेशन रोड स्थित एक कांच इकाई में पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक लग्जरी वाहनों में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी सवार होकर आए थे। अफसरों ने माउथ ब्लोइंग उत्पाद एवं चूड़ी निर्माता इकाई में देर रात तक कर भुगतान एवं स्टॉक से जुड़ी पत्रावली खंगालीं। इस दौरान इकाई के आंतरिक परिसर में किसी को अंदर व बाहर नहीं जाने दिया गया। हालांकि पूछे जाने पर स्टेट जीएसटी मैनपुरी संभाग उपायुक्त उमाशंकर विश्वकर्मा एवं सेंट्रल जीएसटी के स्थानीय कार्यालय में तैनात अफसरों ने सोमवार को किसी कांच इकाई में सर्वे कार्रवाई से इन्कार किया है। वहीं कांच इकाई में जीएसटी सर्वे को लेकर शहर के औद्योगिक जगत में चर्चा मंगलवार को भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें