फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान, पार्सल सेवा पर लगी रोक

Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ करते जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रासंवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ करते जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा संवाद
विज्ञापन
टूंडला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर टूंडला रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मंगलवार को जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के सामान की सघन तलाशी ली तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जीआरपी प्रभारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे लावारिस वस्तुओं को छुएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वहीं, सुरक्षा कारणों से रेलवे ने फिलहाल पार्सल सुविधा को रोक दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें