फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। राजकीय रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म और ट्रेनों में रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। टोकने पर उसने भागने का प्रयास किया। उसके पकड़ कर थाने लाए। उसने अपना नाम राजू निवासी मितावली थाना एत्मादपुर जनपद आगरा बताया।
वह रेलवे स्टेशन टूंडला, दिल्ली, आगरा, इटावा व कानपुर तक ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल, बैग व सामान चोरी करता है। चोरी किए मोबाइल को बेचने व पुन: चोरी के इरादे से वह स्टेशन पर आया था। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल और 1050 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें