फिरोजाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक हजार फीट लंबा ग्रीटिंग कार्ड बनाया। इसमें अग्रसेन जयंती की शुभकामना संदेश के अलावा 10 संदेश समाज के लिए लिखे गए। यह ग्रीटिंग आकर्षण का केंद्र रहा।
विशाल ग्रीटिंग को बनाने में 10 दिन लगे और 60 लोगों ने इसको बनाया। इस ग्रीटिंग कार्ड में अखंड भारत, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, प्लास्टिक से पर्यावरण को हानि आदि संदेश लिखे गए। ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि लोग जल प्रदूषण को बचाएं और जल को संरक्षित करें।
वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गईं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से मैनेजर बीना कुमारी, मैटोपोलिटन स्टॉक एक्सचेंज मुंबई से उपासना त्रिवेदी, योगेश तिवारी भी शामिल रहे। अग्रसेन जयंती के अध्यक्ष मनोज बंसल लल्ला और प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि यह संदेशात्मक विशाल ग्रीटिंग अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बनाया गया है। इस ग्रीटिंग कार्ड को बनाने का प्रमुख उद्देश्य अखंड भारत का सपना एवं विश्व पर्यावरण इंसानों लायक बनाना था। मेयर नूतन राठौर ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विनोद चंद्र अग्रवाल, विकास चंद्र, दीपरतन, शरदप्रकाश अग्रवाल, विनोदचंद्र अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, प्रांजल झिंदल, कन्हैया बंसल, आलिंद्र अग्रवाल, आलोक, अनुग्रह गोपाल, मनोज बंसल, प्रदीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।