फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 22 राजकीय स्कूलों के लिए मिली 5.50 लाख रुपये ग्रांट

Sat, 02 Sep 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयाें को कंपोजिट ग्रांट के मद में 5.50 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। छात्र संख्या के हिसाब से न्यूनतम 25 हजार और अधिकतम एक लाख रुपये भेजे गए हैं। यह राशि अनुरक्षण, साफ-सफाई और इंटरनेट सुविधा समेत अन्य कार्य पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि वर्ष 2023-24 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट का बजट आवंटित हुआ है। विद्यालयों के बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से यह धनराशि भेजी गई है। यह धनराशि स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, मरम्मत व रखरखाव, स्टेशनरी और इंटरनेट सुविधा के लिए खर्च की जाएगी। कंपोजिट ग्रांट की यह राशि विद्यालय की प्रबंधन समिति के अनुमोदन से खर्च की जाएगी। जो सामग्री विद्यालय में उपलब्ध होगी।

उनका क्रय नहीं किया जाएगा। इस राशि को सभी राजकीय स्कूलों को नियमानुसार ही खर्च करना होगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विद्यालय से राशि को खर्च करने में नियमों का पालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इससे सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य समेत संबंधित शिक्षक व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें