फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में तेज गति से जा रही बाइक ने गांव बासठ के समीप वाहन का इंतजार कर रहे एक दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा काटा।
बासठ निवासी बदन सिंह (52) जूते का व्यवसाय करते हैं। वह शनिवार सुबह दुकान जाने के लिए गांव बासठ के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी वहीं पर गिर पड़ा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया। जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। हादसे में घायल दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल बाइक सवार का नाम धर्मवीर बताया गया है। वह शेखूपुर का रहने वाला है। दक्षिण थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में 2 लोग घायल हुए थे, आक्रोश में थोड़ा थे, हंगामा व नारेबाजी जैसे कोई बात नहीं है।
सिपाही ने नशे में धुत होकर काटा हंगामा
फिरोजाबाद। रजावली थाने में तैनात सिपाही गवेंद्र मूल निवासी बुलंदशहर ने नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा। वहां पर खड़े कुछ लोगों ने उसका मौके का वीडियो भी बना लिया। इस मामले में सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही गवेंद्र शराब पीकर थाने में हंगामा कर रहा था, उसका मेडिकल कराया है। पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबा
कठफोरी । उरावर थाना नगला खंगर निवासी अमन कुमार अपने 4 दोस्त के संग नहर नहाने गया था। उसी दौरान वह नहर में डूब गया। इसकी सूचना परिजन को मिली वह मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने किशोर की काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चला। पिता किशोर कुमार ने बताया कि अमन आगरा में एसडी कैंपस में एसएससी की तैयारी कर रहा है। सिरसागंज थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि स्टीमर द्वारा अमन की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।