फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: दादी के साथ खेल रहा था मासूम, भरभराकर गिरी दीवार; चली गई दोनों की जान

Wed, 22 Jul 2026 02:39 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के नगला मधु गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठे दो वर्षीय कार्तिक और उसकी 56 वर्षीय दादी सोमवती पर अचानक दीवार गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मृतक दादी और नाती का फाइल फोटो, गिरी हुई दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में दादी और नाती की मौत हो गई। घर की दीवार अचानक से गिर गई। दीवार के मलबे में दादी के साथ खेल रहा मासूम भी दब गया। दोनों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो गई। 
विज्ञापन



जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में ये हादसा हुआ। बताया गया है कि मासूम कार्तिक अपनी दादी के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर की दीवार अचानक से गिर गई। दीवार के मलबे में वे दोनों दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। दोनों को मलबे से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें