फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा कल से, तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन फिरोजाबाद दौरे के दौरान चूड़ी कारखाना भी देखेंगी। राज्यपाल के कार्यक्रम के म? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश की राज्यपाल 11 और 12 अक्तूबर को जिले में रहेंगी। जिला और पुलिस प्रशासन राज्यपाल के कार्यक्रम को अंतिम रूप में देने में जुटा है। बुधवार को डीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ संभावित स्थलों पर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कांच इकाई, आदर्श थाना, आंगनबाडी केंद्र, ग्राम पंचायत का दौरा कर सकती हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह व एसपी सचिंद्र पटेल ने मक्खनपुर स्थित सन ग्लास फैक्टरी, फिरोजाबाद ग्लास सेल इंडस्ट्रीज, सीताराम कारखाना, चाइस ग्लास व पाइनियर कारखाने को देखा।
फैक्टरी मालिक कृष्ण मोहन गुप्ता उर्फ सोनू व सुनील मोहन गुप्ता से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। कारीगरों को जूते-मौजे, ग्लब्स व आई कार्ड आदि की व्यवस्था के साथ ही माइक की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

फलों से होगा राज्यपाल का स्वागत
डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि राज्यपाल के आगमन के दौरान फूलों का गुलदस्ता आदि देने पर मनाही है। फूलों के स्थान पर फलों से स्वागत किया जाए। स्वागत में प्रयुक्त फलों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को बांटा जाएगा। बताया कि राज्यपाल के स्वागत में रेड कारपेट व अतिरिक्त सज्जा आदि कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें