पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम में ग्रामीण ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी थी। तहसील दिवस में शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने दीवार को तुड़वाते हुए भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया।
मामला थाना पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम का है। गांव के कुछ लोगों ने कुछ समय गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण्ण थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कानूनगो जुगेंद्र गौतम व लेखपाल उमेश राठौर फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए। तहसील प्रशासन का कहना है कि पूर्व में चुनाव में फोर्स चले जाने के कारण्ण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शनिवार सायं पुलिस फोर्स मिलते ही सरकारी जमींन को कब्ब्जा मुक्त कराया गया है।