फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रखा सामान जला; दमकल की टीम ने पाया काबू

Sat, 21 Sep 2024 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की सुबह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पाढ़म कस्बा के मीरखेल मोहल्ला निवासी जाविद पुत्र साविर अली की पाढ़म में ही मूले की बरी के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह बैटरी और इंवर्टर रिपेयरिंग करने एवं बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह करीब पांच बजे लोगों ने उसे दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। 

दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में जाविद मौके पर पहुंचा। दुकान खोली तो सामान जल रहा था। पीड़ित ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते उसकी दुकान में आग लगी है। आग लगने से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें