फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटू बीमारी फैली, एक बच्चे की मौत

Sat, 13 Aug 2016 12:16 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
गला घोंटू बीमारी फैली, एक बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गलाघोंटू बीमारी ने जसराना के गांव कटोरी के बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है। निजी चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं शुक्रवार को पांच वर्षीय मासूम की मौत होने से गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को किसी की जान की कोई परवाह नहीं है। सर्दी एवं बरसात के मौसम में मासूमों में होने वाली इस बीमारी से निपटने का उपचार जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है। कटोरी के सुरेश चंद्र के पांच वर्ष के जतिन को गलाघोंटू बीमारी ने अपनी चपेट ले लिया, शुक्रवार को जतिन की मौत हो गई। तीन दिन से परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप से उपचार कराया लेकिन बीमारी बढ़ती गई। गरीबी के कारण सुरेश अपने मासूम बेटे का उपचार आगरा एवं अन्य शहरों में नहीं करा पाया। गांव के आधा दर्जन से भी अधिक बच्चे इसी बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश का बेटा शिवा एवं बेटी वंदना, हरीओम का हरकेश एवं रवींद्र का अंशू भी इसी बीमारी की चपेट में है। कटौरा के प्रधान मानसिंह ने कहा कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक टीम नहीं भेजी है। विभाग की लापरवाही ने बच्चे की जान ले ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कुलदीप तोमर ने कहा कि बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। शनिवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


यह है बीमारी
बच्चों को होने वाली गलाघोंटू बीमारी में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ  होती है। जसराना सीएचसी प्रभारी डा. कुलदीप तोमर ने बताया कि बीमारी में बच्चों का गला चोक हो जाता है। जिससे बच्चों का दम घुटने लगता है। जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस बीमारी का उपचार नहीं है। यहां केवल प्राथमिक उपचार ही मिल सकता है। उपचार के लिए लोगों को जिला अस्पताल जाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें