फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार की दूकान में चोरी

Mon, 11 Jan 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला शंकरपुरी में चोरों ने दो स्थानों पर धावा बोला। चोर एक स्वर्णकार की दुकान के ताले चटकाकर तिजोरी उठा ले गये। वहीं एक सूने मकान से भी हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शंकरपुरी में नरेशचंद्र पुत्र नाथूराम की एएस ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। रविवार रात चोर दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी उठा ले गये। चोरों ने तिजोरी को निकट के ही एक गेस्ट हाउस के पीछे ले जाकर तोड़ दिया और आधा किलो चांदी, पांच ग्राम सोने के आभूषण और एक हजार रुपये की नकदी चुरा ले गये। सुबह जगार होने पर लोगों ने तिजोरी टूटी देखकर नरेशचंद्र को सूचना दी। वहीं चोर रविवार रात रवींद्र पुत्र मातादीन के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर सिलेंडर, बर्तन, कपड़ों के साथ अन्य घरेलू सामान एवं पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फोटो परिचय- एसएस ज्वैलर्स की चोरों द्वारा तोड़ी गई तिजोरी। फोटो संख्या पी-103
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें