फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान में लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

Thu, 11 May 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

ससुर ने पुत्रवधू पर लगाया चोरी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत निवासी पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पुत्रवधू पर लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रनवीर सिंह निवासी रसूलपुर 30 अप्रैल को अपनी बहन के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए शिवपुरी मध्यप्रदेश गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। बुधवार रात को घर लौटे रनवीर सिंह को घर के ताले खुले मिले। रनवीर सिंह का कहना है कि घर में रखे लाखों की कीमत के सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा करीब 35 हजार रुपये की नकदी और सोेने-चांदी के आभूषण गायब हैं। रनवीर सिंह ने चोरी का आरोप थाना नारखी क्षेत्रांर्गत अपने मायके में रह रही पुत्रवधू पर लगाया है। सेवानिवृत्त फॉलोवर ने घटना के संबंध थाना रसूलपुर पुलिस को तहरीर दी । एसओ रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें