फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कों की अनदेखी, बनी सड़कों पर डामरीकरण

Tue, 05 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
खराब सड़कों की अनदेखी, बनी सड़कों पर डामरीकरण
विज्ञापन
जिले का सबसे व्यस्ततम मार्ग कोटला रोड है। शहर से एटा जिले की सीमा तक जाने वाला यह मार्ग काफी लंबा होने के साथ सैकड़ों की संख्या में गांवों को शहर से जोड़ने का मुख्य रास्ता है। कोटला रोड स्थित मंडी समिति के सामने, ग्राम कुतुकपुर चनौरा एवं गौंछ के निकट मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हैं। वाहनों के निकलने पर कभी दोपहिया वाहन चालक सवार गिरते हैं तो कभी राह गुजरने वालों के कपड़े चार पहिया वाहन वाले खराब कर देते हैं। शासन ने मार्ग की सुधि ली और करोड़ों रुपया मार्ग बनाने को स्वीकृत कर दिया। विभाग मार्ग का निर्माण कराने में वरीयता क्रम भूल गया। जहां गड्ढे थे वहां सिर्फ कुछ गिट्टी डाल दी गई। गौंछ पर तो सीसी सड़क बनानी शुरू की तो घटिया सामग्री का प्रयोग किया। गिट्टी डालने के साथ उखड़ने लगी। मंडी समिति के समीप सड़क को नहीं बनाया गया लेकिन मंडी समिति के आगे जहां सड़क पर एक भी गड्ढा नहीं था वहां डामर बिछा दिया। रातों रात सड़क बना दी गई। विभाग की कार्यप्रणाली पर खुद क्षेत्र के बाशिंदे भी सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


बनी सड़क दोबारा बना रहा है पीडब्ल्यूडी 
नगर निगम द्वारा कोटला चुंगी चौराहा से लेकर बंबा चौराहा तक डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क को एक वर्ष पूर्व बनाया गया था। काम निगम के ठेकेदार महेश गोला और चंद्रवती कंसट्रक्शन ने कराया था। एक वर्ष तक सड़क बनाने के साथ देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है लेकिन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने इसी सड़क पर फिर से डामर बिछाना शुरू कर दिया। सवाल है कि विभाग के जेई अथवा एई ने सड़क कहां खराब इसे नहीं देखा। क्या बिना स्थलीय निरीक्षण किए शासन से डिमांड की गई। यदि जेई या एई ने देखा होता तो शायद सड़क के दोबारा बनाने का गलती नहीं होती। आखिर लाखों रुपया यूं ही बर्बाद होने के लिए कौन जिम्मेदार होगा? 

बंबा चौराहा से कोटला चुंगी की ओर सड़क निर्माण का कार्य गलती से शुरू हो गया था। जानकारी होते ही निर्माण रोक दिया गया है। बनी सड़क को दोबारा कैसे बना दिया, जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

संजीव सक्सेना 
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड फीरोजाबाद। 

बोले ग्रामीण, गुणवत्ता पर नहीं ध्यान 
छह वर्ष बाद सड़क निर्माण का नंबर आया लेकिन हमारे गांव के गड्ढा होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराया। डीएम निधि केसरवानी के आने के बाद सिर्फ गिट्टी डाल कर चले गए। 
रामवीर कुशवाह ग्राम चनौरा 

निर्माण कार्य शुरू किया। गिट्टी एवं सीमेंट मिलाकर सड़क बनाई जा रही है और वो भी बनते ही उखड़ रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। आखिर किससे शिकायत करें? जिले के अफसरों को देखना चाहिए। 
राजवीर सिंह निवासी गौंछ 

कोटला चुंगी चौराहा से बंबा चौराहे तक सड़क एक वर्ष पूर्व ही बनी थी। अभी तो इसकी मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। हमें नहीं पता पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसे क्यों बनाना शुरू कर दिया? 
विज्ञापन

रमाशंकर राम एई नगर निगम फीरोजाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें