फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच कारोबारियों ने समझीं ऑनलाइन ट्रेडिंग की बारीकियां

Sat, 28 Oct 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योग विभाग में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यशाला के दौरान कांच कारोबारियों को ऑनलाइन ट्रेडिंग की बारीकियां समझाईं। कार्यशाला में उद्योग विभाग के अलावा कांच निर्यातक एवं उद्यमी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के ओएनडीसी योजना के तहत कांच उद्यमियों को ऑनलाइन व्यवसायिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। व्यवसायिक एवं कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने को बनाए प्लेटफार्म पर एमएसएमई, स्टार्टअप और ओडीओपी लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। खास बात है कि उक्त प्लेटफार्म पर कारोबारियों को विपणन सुविधाओं के साथ ही बाजारों के बारे में भी जानकारी सुलभ होगी। शु्क्रवार को ऑनलाइन प्लेटफार्म के संचालन से जुड़ी जानकारी कांच व चूड़ी उद्यमियों को वर्चुअल मीटिंग के जरिए समझाईं गईं। उपायुक्त उद्योग कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त के अलावा कई कांच उद्यमी व निर्यातक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें