फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसडीएम ने गांव करनपुर में राशन की दुकान की निलंबित

Sat, 28 Oct 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कार्रवाई की है। उन्होंने थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव करनपुर में राशन की दुकान को डीएम फिरोजाबाद के अनुमोदन के बाद निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा को सूचना मिल रही थी कि गांव करनपुर में राशन डीलर हरवीर राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता बरत रहा है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक राजवीर गौतम को सौंपी थी। जांच करने के बाद मामला सही पाया गया। जिसके चलते एसडीएम ने पूरी जांच रिपोर्ट डीएम फिरोजाबाद को भेजी। वहां से अनुमोदन मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम विवेक मिश्रा गांव करनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राशन की दुकान को निलंबित कर दिया। जिसके बाद राशन वितरण की जिम्मेदारी हेवतपुर करखा के राशन डीलर का सौंप दी गई।
विज्ञापन









राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। जिनकी जांच कराई गई। जांच सही पाए जाने पर राशन की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।



विवेक मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें