फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल कर दिया ज्ञापन

Sat, 24 Sep 2016 11:40 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल कर दिया ज्ञापन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर कसबे में बाइक रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ  आवाज बुलंद की। किसानों ने कहा कि 27 सितंबर को तहसील के सामने किसान महापंचायत करेंगे। एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जसराना में जिला संगठन मंत्री विजेंद्र टाईगर के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनीराम यादव ने कहा कि किसान काफी समय से अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मांगे पूरी होने के बजाय किसानों पर मुकदमे लगाकर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कृषि आयोग के गठन के साथ किसानों के पेंशन का निर्धारण होना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलने के साथ ही समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी होनी चाहिए। किसानों से जबरिया होने वाली वसूली को रोका जाए। जिला संगठन मंत्री विजेंद्र सिंह टाईगर ने कहा कि 27 सितंबर को तहसील के सामने महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनीराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमसिंह वर्मा के साथ जनपद की कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी किसानों के साथ चर्चा कर समस्यायों पर मंथन करेंगे। कायम सिंह, अनवर सिंह, महादेव प्रसाद, मान सिंह, चरन सिंह, रामदास, चोब सिंह, महेंद्र सिंह, दिलीप, हेमराज सिंह जगदीश भाटिया, चरन सिंह, विजेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें