फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साथियों संग प्रेमिका की मां के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में युवक ने शादी कर युवती को छोड़ दिया। युवती ने ससुराल जाने की जिद की तो युवक ने उसके घर पहुंच कर उसके माता-पिता और भाई को पीट दिया। जिससे युवती की मां के गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मामला एक गांव का है। यहां निवासी एक युवती को पड़ोसी गांव का युवक बहला फुसला कर ले गया था। दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। इसके बाद युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद युवक पत्नी और बेटी को लेकर अपने गांव आ गया। यहां उसके परिजन ने विरोध किया तो युवक भी प्रेमिका के साथ उत्पीड़न करने लगा। जिसके बाद कुछ माह पूर्व युवती अपनी बेटी को लेकर पिता के घर पहुंच गई। अब युवक उसे अपने साथ नहीं रखना चाह रहा है।
जब युवती ने ससुराल आने की जिद की तो युवक धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया और उसके परिवारीजन को पीट दिया। जिसमें युवती की मां मीरादेवी के गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें