फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले की 67 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। इसमें 2865 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हे दवाइयां भी दी गईं। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम, सांस की समस्या से पीड़ित थे। 68 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जिले के 67 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें