फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन

जनपद के थाना जसराना निवासी युवती की शादी मथुरा जनपद के थाना राया निवासी युवक के साथ 22 दिसंबर 2019 को तय हुई थी। नौ माह बाद लड़का पक्ष ने शादी तोड़ दी थी। युवती का आरोप है कि उसका शादी के नाम पर शारीरिक शोषण किया गया, लड़का पक्ष ने दहेज के लालच में आकर शादी तोड़ दी थी। मामले की रिपोर्ट 06 अक्तूबर 2020 को थाना जसराना में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद भी थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर युवती ने विवेचना को अपराध शाखा में ट्रांसफर करा लिया। अब अपराध शाखा से भी संतुष्टि न मिलने पर युवती ने एसएसपी ऑफिस के बाहर कैरोसिन ड़ालकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वीडियो तेजी से वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई और सोमवार को युवती के घर पहुंचकर उसे सीओ ऑफिस लेकर आयी। जहां सीओ के साथ विवेचक निरीक्षक बीडी पांडेय ने युवती से बात की। युवती ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सीओ प्रीती सिंह ने मामले में कहा है कि दर्ज मामले की जांच अपराध शाखा में तैनात विवेचक द्वारा की जा रही है। वीडियो का मामला संज्ञान में आने पर युवती को बुलाकर उसे समझाकर विवेचक को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें