सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राई में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही जोगेंद्र सिंह, योगेंद्र, कुलदीप, रौनी, सुधा और विनीता का उनके परिवार से विवाद चल रहा था।
इसी दौरान आरोपियों ने वहां खड़ी उनकी बेटी मोहिनी के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि जोगेंद्र की पत्नी रौनी ने मोहिनी का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उसके मुंह से खून निकल आया। ग्रामीणों ने बमुश्किल बच्ची को बचाया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मौका मुआयना कर पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर चारपाई पर लेटे उनके बुजुर्ग पिता भरत सिंह को लाठी-डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।