फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 7 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 7 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन




रेलयात्रा के दौरान ट्रेन में हुई थी दोस्ती, कई बार बनाए अवैध संबंध

लेह में तैनात है आरोपी, आईजी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। ट्रेन में सफर के दौरान मथुरा की युवती की सेना में तैनात जवान से दोस्ती हो गई। फौजी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया तथा कई बार उससे दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से भी मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मथुरा निवासी पीड़िता दो वर्ष पूर्व प्रयागराज से लौट रही थी। प्रयागराज से मथुरा आते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात फौजी ओमवीर सिंह निवासी गांव गढ़ी धर्मी थाना नगला सिंघी टूंडला से हुई। वह सेना में लेह लद्दाख में तैनात है। दोनों के बीच बातचीत दोस्ती हुई जो कुछ समय में ही प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच गई। युवती का आरोप है कि आरोपी फौजी मथुरा छटीकरा उससे मिलने के लिए आया और वहां होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद टूंडला स्थित काका होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन


जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने 25 जून को शादी करने की बात कही। इस बीच वह अपने माता-पिता और फूफा के साथ उसके घर पर आया। 23 जून को वह अपना जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंचा। जहां उसके साथ फोटो भी खिंचाए। रात में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद भी उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 24 जून को उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने सेना के जवान ओमवीर सिंह, मां फूलवती, पिता शिवराम सिंह, भाई भगवान सिंह, छोटू, राहुल सिंह व फूफा सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आईजी के आदेश पर लिखी गई दुष्कर्म की रिपोर्ट

पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी फौजी के शादी से इन्कार करने पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, किंतु उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई सुनवाई तक नहीं हुई। तब वह आईजी आगरा के पास पहुंची। आईजी के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराते हुए घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें