चार साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
बच्चों के संग खेल रही थी मासूम, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रविवार दोपहर एक युवक ने चार साल की मासूम से हैवानियत की। बालिका के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसके साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इस बीच वह भाग निकला। देर शाम पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। परिजन ने मासूम को उपचार के लिए भेजते हुए आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव की चार साल की मासूम रविवार दोपहर ढाई बजे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के माता-पिता बाहर गए हुए थे। इसी बीच अपनी ननिहाल में आया 25 वर्षीय उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कमरे में अंदर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के रोने के आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी युवक भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
जब ग्रामीणों की नजर लहूलुहान बालिका पर पड़ी तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच पहुंच पाती उससे पूर्व ही वह मौका पाकर भाग निकला। परिजनों ने घायल बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक अमन निवासी गांव दतौजी थाना लाइनपार, फिरोजाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट कराई है।
पुलिस मुठभेड़ मेें लगी आरोपी के गोली, गिरफ्तार
टूंडला। मासूस से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। देरशाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव कुर्रा के निकट जंगलों आरोपी की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपी ने फायर करना शुरू कर दिया। दो राउंड आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर किए। इस बीच पुलिस की गोली से आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा व खोखे बरामद हुए हैं।
मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में कुर्रा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जबावी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। मामले में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
अनिवेश कुमार
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला