फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पत्र मिलते ही गदगद हुईं बेटियां

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते डीएम के साथ सांसद डा.चन्द्रसेन जादोन एव नगर विधायक मनीष असीजा औ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने एवं जिले का गौरव बढ़ाने वाली ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए जिले के समाज कल्याण विभाग एवं पंचायती राज विभाग ने सुखद पहल की। गांव की गरिमा योजनान्तर्गत ग्रामीण परिवेश से पढ़ लिखकर खेलकूद, शिक्षा राजकीय सेवा, समाज सेवा एवं जनप्रतिनिधित्व के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली बेटियों व महिलाओं का सम्मान किया गया। सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक सदर मनीष असीजा, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं सीडीओ नेहा जैन की मौजूदगी में सभी 46 बेटियों व महिलाओं को शील्ड व सम्मान पत्र भेंट किए।
इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
निर्मला देवी (एथलीट), नीलम यादव (आईएएस), पूनम सिंह (सीआरपीएफ), मंजूरानी (एसपी क्राइम ग्वालियर), शिल्पी (एयर हॉस्टेज), प्रीति पौनियां (मेजर), नीरज शर्मा (भारोत्तोलक), सीमा कुमारी (चक्का फेंक) के अतिरिक्त प्रिया (डॉक्टर) एवं ग्राम पंचायत नगला बलुआ की तेजतर्रार एवं उम्रदराज प्रधान कमला देवी आदि।
विज्ञापन

470 छात्रों को मिले छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र
शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पूर्व दशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत 470 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख अर्चना विजय, बीडीओ महेश चंद्र त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी अनुपम गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें