खाना बनाते वक्त युवती झुलसी
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव पिपरानी में खाना बनाते वक्त एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
काव्या (25) निवासी पिपरानी थाना नारखी निवासी है। शुक्रवार की शाम को खाना बनाते वक्त किसी तरह से युवती के कपड़ों में आग लग गई। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन ने किसी तरह से कपड़ों में लगी आग को बुझाया। लेकिन तब तक युवती के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सा झुलस गए। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। संवाद