शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरिया निवासी (65) उर्मिला देवी की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्साल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के गांव छैछापुर में छह माह की किटटू पुत्री विजय सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। इसे भी उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गए, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।