फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य गीता सत्संग के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
दिव्य गीता सत्संग के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महापौर नूतन राठौर एवं भक्तजन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद जिला समन्वय समिति के तत्वावधान में दिव्य गीता सत्संग का आयोजन गुरुवार से किया गया। दो नवंबर तक आयोजित इस आयोजन के अवसर पर गीता सम्मान यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर ने किया। गीता सम्मान यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज मुख्य रथ पर सवार थे।
विज्ञापन

गीता सम्मान यात्रा नगर के राधा कृष्ण मंदिर से शुरु की गई। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, बाग छिंगामल, आगरा गेट, गांधी पार्क चौराहा होते हुए पालीवाल हॉल पहुंचकर समाप्त हो गई। गीता सम्मान यात्रा के दौरान युवतियों द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष हाथों में गीता लेकर चल रहे थे। गीता सम्मान यात्रा में एक रथ पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज विराजमान थे। मुख्य रथ के साथ मुख्य यजमान सतीश अग्रवाल नेताजी सिर पर गीता धारण करते हुए साथ चल रहे थे। गीता सम्मान यात्रा पालीवाल हाल पर जाकर संपन्न हुई।
यहां उद्योगपति अजय सिंघल ने दीप जला कर सत्संग का उद्घाटन किया। दो नवंबर तक सत्संग होगा। दिव्य गीता सत्संग साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक पालीवाल हॉल में किया जाएगा। इस मौके पर राहुल गर्ग, राकेश अग्रवाल नवरंग, अंजू बंसल, शैलेश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल, देवव्रत पांडेय, अतुल गर्ग, प्रदीप गर्ग लल्ला, अमित गुप्ता, अनूप बंसल, अमित मित्तल, सचिन अग्रवाल, आलिंद अग्रवाल, सुशील पैगोरिया, संजय मित्तल, गौरव बंसल, मनोज अग्रवाल, कन्हैया बंसल, राजेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, ओमबाबू गुप्ता, दीपक अग्रवाल आदि रहे।

geeta samman yatra arrived on divya geeta santang occassion- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें