कुशवाह नगर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला कोटला रोड कुशवाह नगर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से घरेलू सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना उत्तर के मोहल्ला कुशवाह नगर निवासी कामता प्रसाद ने घर पर खाना बनाने के लिए रसोई गैस जैसे ही जलाने का प्रयास किया। इस दौरान सिलिंडर लीक होने के कारण आग लग गई। रसोई में फैली आग देखते ही देखते कमरे से बाहर तक आ गई। आग बुझाने के दौरान कामता प्रसाद एवं उसका भाई मोनू पुत्र श्याम सिंह कुशवाह झुलस गए।
हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से घर में रखे एलईडी, फ्रिज के साथ घरेलू सामान जल गया। आग से झुलसे कामता प्रसाद एवं मोनू को जिला अस्पताल भेजा गया है। एफएसओ का कहना है कुशवाह नगर में आग लगने की कोई भी सूचना नहीं मिली है।