फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के नुक्कड़ व सार्वजनिक जगहों पर लगे कूडा-कचरा के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण संबंधी नगर निगम की कार्य योजना पटरी से उतर रही है। घरों से कूड़ा एकत्रीकरण नहीं होने कारण गलियों व सार्वजनिक जगहों पर गंदगी के ढेर लगे दिख रहे हैं। शुक्रवार को नगर के कई हिस्सों की आंतरिक गलियों व चौराहों पर कूड़े का ढेर लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग की ओर से वीडीओ कांफ्रेसिंग के जरिए निगम के जिम्मेदारों को कोविड से बचाव को स्वच्छता व सतत सैनिटाइजेशन अभियान चलाने की हिदायत दी थी। लेकिन फिरोजाबाद निगम क्षेत्र में क्रियान्वित होते नहीं दिख रही। आंतरिक गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा एकत्रीकरण पर रोक के लिए निगम प्रशासन ने घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने की कार्य योजना तैयार की थी।
शहरी क्षेत्र के लोगों की माने तो कूडा एकत्रीकरण के एवज में प्रतिघर से 30 रुपये का शुल्क भी लिया जा रहा है। शुरू में तीव्र गति से चली यह कार्य योजना अब पटरी से उतर रही है। घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को लोग गली के नुक्कड़ अथवा सार्वजनिक जगहों पर डाल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के स्वच्छता अभियान पर पलीता लगने के साथ ही शासन की गाइडलाइन की भी अनदेखी हो रही है। उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को करीब दस बजे नगर निगम के सामने स्थित एक होटल व एसएन मार्ग के प्रमुख करबला चौराहा के पास आंतरिक गलियों के बाहर कूड़े-कचरा के ढेर लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन

नवरात्र व रमजान पर सफाई को तैयार की गई योजना को पलीता-
गत 13 अप्रैल को महापौर व नगर आयुक्त द्वारा नवरात्र व रमजान के दौरान नगरीय खास तौर पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों व धार्मिक स्थलों के इर्द-गिर्द विशेष सफाई कराने के निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है।
घरों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य फिलहाल 15 वार्डों में ही कराया जा रहा है। सहारनपुर की एक संस्था के पास इसकी जिम्मेदारी है। जल्द ही अन्य वार्डों में घरों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दलवीर सिंह जेडएसओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें