फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पेशी में जज के सामने गैंगस्टर के आरोपी के मुंह से आने लगा खून, बेहोश होकर गिरा; अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Oct 2023 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पेशी में जज के सामने गैंगस्टर के आरोपी के मुंह से खून आने लगा। वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जनपद न्यायालय में गैंगस्टर के आरोप में बंदी की अचानक हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से खून आने लगा। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


कारागार के अधिकारियों का कहना था कि बंदी की पूर्व में भी तारीख के दौरान ही तबीयत खराब हुई थी। तब भी वह भर्ती रहा था। थाना नगला खंगर क्षेत्र का निवासी कन्हैया वर्ष 2022 से गैंगस्टर के आरोप में जिला कारागार में है। सोमवार को उसे जनपद न्यायालय तारीख पर लाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अचानक उसके मुंह से खून आने लगा। आरोपी गश खाकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद बंदी को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। जेलर आनंद सिंह ने बताया कि बंदी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें