फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सत्यनगर टंकी से गंगाजल आपूर्ति में कटौती, रसूलपुर के लोग पहुंचे नगर निगम

Sat, 20 Sep 2025 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- पाइप लाइन में कट की वजह से घरों में नहीं पहुंच रहा गंगाजल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। इंटेक प्लांट से जलापूर्ति में बाधा एवं पाइप लाइन में कट लगने से शहर के दो इलाकों में शनिवार की सुबह लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। रसूलपुर क्षेत्र में पाइप लाइन में कट लगने से गंगाजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, इंटेक प्लांट से पर्याप्त जलापूर्ति के अभाव में सत्यनगर टंकी से जुड़े मोहल्ला में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते दिनों बृहस्पतिवार व शुक्रवार को इंटेक प्लांट नंदपुर पर बिजली कटौती एवं पंपिंग मशीन का वॉल्ब खराब हो गया था। इस दौरान कई घंटे तक प्लांट बंद रहा। वहीं प्लांट से जलापूर्ति में आई बाधा के बाद डब्ल्यूटीपी सैलई से जुड़ी पेयजल टंकियों के भरने में दिक्कतें हुई। इसका असर शनिवार को नगला बरी एवं सत्यनगर टापा स्थित उपरिगामी टंकी से जुड़े मोहल्ला तिलक नगर, बौधाश्रम रोड़, सुभाष कॉलोनी, कौशल्या नगर आदि मोहल्ला के 200 से अधिक घरों में पेयजल टोटा रहा। लोगों की माने तो शनिवार की सुबह की पाली में पानी नहीं आने के कारण दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं रसूलपुर थाना क्षेत्रांर्गत पत्थर वाली गली में निर्माण कार्य के चलते पाइप लाइन काट दी गई। दो-तीन पूर्व काटी गई पेयजल लाइन में जलापूर्ति बहाल कराने की मांग लेकर रसूलपुर के लोग शनिवार को नगर निगम पहुंचे। लोगों ने समस्या के निदान को महाप्रबंधक जलकल के नाम एक शिकायती पत्र अवर अभियंता को दिया। क्षेत्रीय लोगों मुकेश कुमार, राजू,हुकुम सिंह और विपिन कुमार आदि के अनुसार 24 घंटे में समस्या का निदान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अवर अभियंता अभिषेक कुमार के अनुसार समस्या निदान को मौके पर टीम भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें