फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ढाबों पर चोरी और लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद से लेकर इटावा तक करते थे वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज पुलिस ने हाईवे पर स्थित ढाबों पर रुकने वाले ट्रक और बस चालकों से मोबाइल चोरी और लूटपाट करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 12 मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पिछले कई दिनों से इस तरह की वारदातें हो रही थीं।
सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शादाब निवासी 12 बीघा, अब्बास नगर, सैलई की पुलिया, रामगढ़, अलीशान उर्फ रिहान निवासी 60 फुटा रोड और अब्दुल उर्फ छोटू निवासी 12 बीघा, अब्बास नगर, सैलई की पुलिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गिरोह रात में मोटरसाइकिल से हाईवे पर निकलता था और शिकोहाबाद से लेकर इटावा तक ढाबों पर आराम कर रहे ट्रक और बस चालकों के मोबाइल चुराता या लूटता था। ये अपराधी एक रात में चार से पांच वारदात को अंजाम देते थे और चोरी किए गए मोबाइल को तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें