फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी में गजानन दो दशक से सुहाग नगरी में बढ़ा है गणेश उत्सव का उल्सास

विज्ञापन
टूंडला के नगला दत्त में भजन-कीर्तन करते ग्रामीण - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूं तो शहर में गणेश उत्सव काफी वर्षों से मनाया जा रहा है लेकिन दो दशक से महोत्सव का रूप ले लिया। लोग गणेश पंडाल सजाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग भी करने लगे। भगवान गणेश की आराधना करने लगे। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्थी तक शहर में आस्था और भक्ति का संगम दिखाई देता है।
विज्ञापन

वहीं टूंडला। गणेश महोत्सव के पांचवे दिन गौरी नंदन गजानन की शहर से लेकर गांव तक धूम मची हुई है। पांचवे दिन कुछ स्थानों पर महोत्सव का समापन कर दिया गया। नगर के कच्चा टूंडला, न्यू शिवनगर, न्यू रेलवे कॉलोनी, लाइनपार आदि क्षेत्रों में मंदिरों के साथ ही घरों में गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। गांव नगला दत्त में बृजेश कुमार व अखिलेश राजोरिया के घर गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
सरपंच योगेश उपाध्याय ने कहा प्रत्येक वर्ष गणेश जी का सुबह पूजन हवन, आरती व प्रसाद वितरण कराया जाता है। इस दौरान रामकिशन राजोरिया, शैलेंद्र कुमार, अमित उपाध्याय, सुनील पाठक, अखिलेश कुमार, रमेश पाठक, अजीत उपाध्याय, संजीव, हिमांशी, शालू, सोनू गीता, प्रियंका, रिया उपाध्याय, गोरी पाठक, रौनक शर्मा कनिष्का, शिवानी रहीं।
विज्ञापन

मनी की मढ़ैया में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बप्पा से इस बार देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना प्रतिदिन की जा रही है। सभासद रजनी निषाद, वासुदेव निषाद, रोहित निषाद, लकी जैन रहे। नगर में कुछ लोगों ने पांचवे दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया। नगर के लाइनपार, न्यू रेलवे कॉलोनी, मस्जिद रोड, मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों के लोगों ने यमुना व मोहम्मदाबाद तालाब में विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें