फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ला किशन नगर में जुआ खेलते समय पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी मौके से भाग गए।
प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जुआ खेल रहे लोगों ने अपने नाम राजकुमार निवासी किशननगर, सोनू निवासी टापा कला, रामनरेश निवासी सिकरारा फतेहाबाद व हाल निवासी महादेव नगर थाना उत्तर व चंद्र प्रकाश निवासी नगला उदई हसायन हाथरस हाल निवासी बघेल कॉलोनी थाना उत्तर बताए हैं।
इनके कब्जे से 10520 रुपये बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान नत्थू चौधरी निवासी बोधआश्रम तिलक नगर थाना उत्तर भाग जाने में सफल रहा।