फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस कटौती के आदेश पर गेल अड़िग, संकट में कांच उद्योग

Sun, 22 Mar 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच नगरी के उद्योगों पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गेल द्वारा गैस आपूर्ति में कटौती के आदेश के बाद चूड़ी और कांच इकाइयों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गेल अधिकारियों के अड़ियल रुख के कारण शहर की आधी से ज्यादा इकाइयों में काम बंद हो गया है, जिससे उद्यमी और श्रमिक दोनों ही गहरी चिंता में हैं।
विज्ञापन


गैस कटौती के कारण कांच की पॉट भट्ठियां अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं। उद्यमियों का कहना है कि गैस की कम आपूर्ति के चलते कांच की गुणवत्ता खराब हो रही है और उत्पादन में भारी गिरावट आई है। चूड़ी जुड़ाई और अन्य कांच इकाइयों में काम बंद होने से हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उद्यमियों का तर्क है कि यदि जल्द ही गैस कटौती वापस नहीं ली गई, तो निर्यात और स्थानीय व्यापार पूरी तरह चरमरा जाएगा। इकाइयों के बंद होने से बाजार में चूड़ियों और अन्य कांच उत्पादों की कमी होने की आशंका है। उद्यमियों के अनुसार, कच्चे माल की लागत पहले ही बढ़ी हुई है और अब गैस की समस्या ने कोढ़ में खाज का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें