फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की तस्करी की आशंका पर हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में गोवंश की तस्करी की आशंका पर सोमवार रात हंगामा हो गया। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के तमाम कार्यकर्ता सक्रिय रहे। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के चलते कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। कई बार विवाद की स्थिति बनी। हालांकि प्रशासन के अफसरों ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

मामला कस्बे के मेला मवेशियान का है। सोमवार रात करीब दस बजे हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं को सूचना मिल मिली कि कुछ पशु व्यापारी गोवंश को तश्करी करके बंगाल ले जा रहे हैं। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन और भाजपा कार्यकर्ता मेला मवेशियान के आसपास एकत्रित हो गए। गायों को देखकर भाजपा नेता अविनाश सिंह भोले और डा. चंद्रसेन जादौन ने एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव और थानाध्यक्ष सिरसागंज को मौके पर बुला लिया। पुलिस को देखकर गायों के सौदागर हड़बड़ाकर मौके से भाग गए। इस पर हिंदूवादी नेताओं की आशंका बढ़ गई और उन्होंने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में  सूचना पर मेला स्वामी बाबी ठाकुर, पिंकी ठाकुर, अतुल सिंह, भोले वर्मा और निरंजन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायों की वास्तविक बिक्री और अभिलेख की जानकारी दी। अफसरों ने रात अधिक होने के कारण मामले को सुबह हल करने का भरोसा दिया। मंगलवार सुबह जिले से विभिन्न हिंदूवादी इकाइयों के पदाधिकारी और भाजपा नेता सरस्वती शिशु मंदिर पर ही एकत्रित हो गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए। पूर्व राज्यमंत्री जयवीर सिंह और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव, अरविंद पचौरी, महेश राजपूत, सोनी शिवहरे, कन्हैयालाल गुप्ता, कौशल किशोर उपाध्याय, लारा यादव, अविनाश भोले आदि ने एसडीएम से गायों से संबंधित अभिलेखों की निष्पक्षता से जांच की मांग की। इधर, सूचना पर विहिप कार्यकर्ता मेला मवेशियान पहुंच गए और उन्होंने जबरदस्ती गायों को खूंटे से छुड़वा दिया। इस पर मेला स्वामी और उनके बीच नोक-झोंक हो गई। एसडीएम एवं पुलिस फोर्स ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। एसडीएम ने कहा गायों की खरीदारी की पत्रावली की जांच के बाद ही गायों को छोड़ा गया है। गाय तस्करी की बात गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें