फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला भाऊ से मीरा चौराहा तक सर्विस रोड पर गड्ढों की भरमार

Tue, 27 Aug 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन को प्रतिमाह करोड़ों का राजस्व देने वाली शहर की सीमा से सटी 24 से अधिक छोटी-बड़ी कांच इकाईयां सड़क की दुर्दशा का दंश झेल रही है। नगला भाऊ से मीरा चौराहा तक सर्विस रोड पर जलभराव के कारण गहरे-गहरे गड्ढों के कारण भारी वाहनों का आवागमन दुश्कर हो गया है।
विज्ञापन

नगला बरी से मीरा चौराहा तक दोनों ओर के सर्विस रोड पर कई नामचीन कांच इकाईयां एवं आवासीय क्षेत्र है। बारिश के कारण दोनों ओर के सर्विस रोड़ पर जलभराव के कारण गहरे-गहरे गड्ढे हो गये हैं। सर्विस रोड़ पर गढ्डों के कारण कांच इकाईयों में माल की ढुलाई के लिये आने वाले हल्के-भारी वाहनों का आवागमन थम गया है। हकीकत इन कांच इकाईयों में दिन-रात हल्के-भारी वाहनों का आवागमन रहता है। लोडिंग वाहनों का आवागमन प्रभावित होने से इकाई संचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं पैदल राहगीर भी रात के वक्त हादसा का शिकार हो रहे हैं।जबकि जबकि सर्विस के दाई ओर आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें