फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगरपालिका और जल निगम की अनदेखी की भेंट चढ़ीं सड़कें

Tue, 27 Aug 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शहर की सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। यहां से होकर गुजरना भी लोगों का दूभर हो गया है। नगरपालिका क्षेत्र में सड़कों में अनगिनत गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगरपालिका इस बड़ी समस्या पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन


नगरपालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में अधिकांश वार्ड ऐसे हैं। जहां की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन का इन गड्ढायुक्त सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं है। हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। नतीजतन लोगों को सड़कों से होकर गुजरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अगर नगरपालिका प्रशासन की बात करें, तो वह इन सड़कों के बदतर हालत में पहुंचने के पीछे जल निगम विभाग को जिम्मेदार ठहराती है। अधिशासी अधिकारी सुरेेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल निगम विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए नगरपालिका क्षेत्र की अधिकांश सड़कों को खोदा है। विभाग ने अपना कार्य पूरा करने के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराना भी उचित नहीं समझा है। जिनके कारण आज सड़कें इस हालत में पहुंच गई हैं। इस वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें